गुना

पैसे लेकर भागे व्यापारी को पकड़ने पर इनाम की घोषणा: 21 लाख का इनाम देगा व्यापारी संघ

गुना डेस्क :

दो दिन पहले कई व्यापारियों। के पैसे लेकर भागे कुंभराज के व्यापारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार जो व्यापारी संघ ने आरोपी को पकड़ने और पूरी राशि बरामद करने पर 21 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। अगर पूरी राशि बरामद नहीं हो पाती है तो जितनी राशि बरामद होगी, उसका 5 प्रतिशत इनाम के रूप में दिया जाएगा।

बता दें कि लोकेंद्र गुप्ता(डब्बू) जीबी अग्रवाल नाम से गल्ला खरीदने-बेचने की फर्म चलाते हैं। कुंभराज मंडी में ही उनका फड़ है। उन्होंने कई व्यापारियों, किसानों से उपज खरीदी थी। इसका पेमेंट उन्होंने नहीं किया था। काफी समय से सभी अपना पेमेंट लेने के लिए लोकेंद्र से तकादा कर रहे थे। लोकेंद्र ने व्यापारियों को बुधवार को पेमेंट देने को कहा था। इसके लिए उसने व्यापारियों को बुलाया भी था।

बुधवार को जैसे ही व्यापारी पेमेंट लेने उसके फड़ पर पहुंचे, वहां ताला लगा हुआ था। उसके घर जाकर देखा तो वहां भी ताले लगे हुए थे। व्यापारियों को पता चला कि वह तो मंगलवार रात ही फरार हो गया। हैरान-परेशान व्यापारी बुधवार को SP के पास पहुंचे और शिकायत की। SP राकेश कुमार सगर ने बताया कि 30-40 व्यापारी आये थे। उन्होंने शिकायत की है। उन्हें कहा गया है कि वे सम्बंधित दस्तावेज ले जाकर थाने में FIR कराएं। पुलिस अपनी कार्यवाई करेगी।

इन लोगों के पैसे लेकर भागागुना की नानाखेड़ी गल्ला मंडी के व्यापारी गौरव खंडेलवाल (राधेश्याम विनोद कुमार ग्रेन मर्चेट एवं कमीशन एजेंट) 174 क्विटल 80 किलो धनिया कीमती 12.32 लाख, प्रमोद राठौर (टेकरी ट्रेडर्स ग्रेन मर्चेट एवं कमीशन एजेंट) ने 1000 किवंटल चना कीमती 50 लाख, विनोद अग्रवाल (अरूण ट्रेडिंग कम्पनी) ने 241 किवंटल 20 किलो मक्का कीमती 5.37 लाख, विशाल यादव के सेठ रामेश्वर बंसल(रूकमणी ट्रेडर्स) ने 590 किवंटल 60 किलो मक्का कीमती 12.4 लाख और विजय अरोरा (अरोरा ब्रदर्स) ने जूट बोरी/बारदाना कीमती 4.59 लाख रुपये लेकर भागा है। कैंट पुलिस ने आरोपी लोकेंद्र गुप्ता और उसके भाई सचिन गुप्ता पर मामला दर्ज किया है।

इसी तरह कुम्भराज के व्यापारीकुंभराज के व्यापारी अनिल कुमार का धनिया 14.95 लाख का, आनंद कुमार जैन का 10.52 लाख रूपये का धनिया, संदीप माहेश्वरी का 10.52 लाख रूपये का धनिया, नरेन्द्र कुमार शर्मा का 10 लाख रूपये का धनिया, सनद जैन का 9.76 लाख रूपये का धनिया, राजेश कुमार काकानी का 14 लाख रूपये का सोयाबीन, देवी शंकर का 22 लाख रूपये का सोयाबीन, अवधेश कुशवाह का 6.79 लाख रूपये का धनिया, शकील खाँ का 7.38 लाखरूपये का धनिया, सतीश कुमार जैन का 22.19 लाख रूपये का धनिया, अरविन्द साहू का 2.83 लाख रूपये का धनिया, मधुर जैन का 18.50 लाख रुपये का धनिया, साबिर खाँ का 2.28 रूपये का धनिया, अंकित शिवहरे का 4.36 लाख रूपये का धनिया, मनीष काकानी का 1.60 लाख रूपये का धनिया, विनोद साहू का 2.25 लाख रूपये का धनिया, ओमप्रकाश बैरागी का 54,840 रूपये का धनिया, राजेश साहू का 7.50 लाख रूपये का धनिया, हेमंत कुमार राठौर का 5.90 लाख रूपये का धनिया एवं सूरज कुशवाह का 8 लाख रूपये का धनिया लोकेंद्र ने खरीदा था। इन सभी को 10-15 दिन में पैसे देने को कहा था। इनके अलावा पूर्व विधायक और जिला पंचायत सदस्य ममता मीना का भी 6 लाख रुपये लेकर वह चम्पत हो गया है। कुंभराज थाने में भी लोकेंद्र के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

शनिवार को व्यापारी संघ के बैनर तले पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमे गुना सहित कुंभराज के व्यापारी भी शामिल हुए। लगभग 10 करोड़ रुपये लेकर भागने की बात सामने आ रही है। व्यापारियों ने बताया कि वह पिछले एक-दो महीने से भागने की तैयारी कर रहा था। व्यापार संघ ने घोषणा की है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होती है और पूरी राशि बरामद होती है तो 21 लाख रुपये नगद इनाम दिया जाएगा। यह राशि SP के मार्गदर्शन में वितरित की जाएगी। वहीं अगर पूरी राशि बरामद नहीं होती है तो जितनी राशि बरामद होगी, उसका 5 प्रतिशत इनाम के रूप में दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!