मध्यप्रदेश

MP में नशे पर कार्रवाई के बीच मंच से बड़ा दावा: सीएम मोहन से बोले कैलाश विजयवर्गीय – नशे के तार राजस्थान से जुड़े हैं

इंदौर डेस्क :

प्रदेश में लगातार पकड़ी जा रही नशे की खेप के बीच नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा दावा किया। सोमवार को इंदौर में 4 फ्लाईओवर के लोकार्पण के दौरान उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव से कहा- ‘इंदौर में नशे के कारोबार के तार राजस्थान के प्रतापगढ़ से जुड़े हैं। मुझे नाम भी पता है कि कौन लोग इस कारोबार के पीछे हैं।’

विजयवर्गीय ने मंच से ही सीएम से कहा- ‘आप मुख्यमंत्री भी हैं और इंदौर के प्रभारी मंत्री भी हैं। नशे के कारोबार पर नकेल के लिए आपको भोपाल से भी निर्देश जारी करना होंगे। भोपाल के अधिकारियों के माध्यम से राजस्थान पुलिस से संपर्क कर बड़ी कार्रवाई करनी होगी। अब तक आपने सिर्फ चोरों को पकड़ा है। इस कारोबार के चोरों की मां को भी पकड़िए। नहीं तो ये लोग इंदौर के युवाओं को बर्बाद कर देंगे।’

इस पर सीएम ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को बख्शेंगे नहीं। पुलिस और प्रशासन को पूरी छूट है। बता दें कि एक हफ्ते के भीतर मप्र में नशे की दो बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी हैं। पहले भोपाल में 1814 करोड़ की एमडी ड्रग्स बनाने की सामग्री मिली। इसके बाद झाबुआ में 168 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ी गई।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!