न्यूज़ डेस्क

उपलब्धि: विश्व के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव में शामिल पन्ना का मड़ला

न्यूज़ डेस्क :                                        सीताराम वाघेला

संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व पर्यटन संगठन की सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम की वर्ष 2023 की सूची में पन्ना जिले का मड़ला को स्थान मिला है। उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन महासभा के दौरान ग्रामों की सूची जारी की गई। इसमें सांस्कृतिक विविधता, स्थानीय मूल्यों और पाक परंपराओं को सरंक्षित करने में अग्रणी गांवों को चुना गया है।

मड़ला को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम अपग्रेड कार्यक्रम के हिस्से के रूप में मान्यता दी गई है। इस कार्यक्रम के तीसरे संस्करण में दुनियाभर से 260 ग्रामों के आवेदनों में से 54 ग्रामों को चुना गया है। भारत सरकार के पर्यटन विभाग की महानिदेशक मनीषा सक्सेना ने सम्मान प्राप्त किया।

इससे क्या लाभ होगा?
इस सूची में शामिल होने पर जहां मड़ला को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे में एक पहचान मिलेगी वहीं यूएन डब्ल्यूटीओ द्वारा ग्रामीण पर्यटन के विकास और नवाचार हेतु अंतरराष्ट्रीय स्तर का सहयोग किया जाएगा । विदेशी और देशी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, क्षेत्र में पर्यटन का विकास होगा । स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!