मध्यप्रदेश

रिश्तों में चुनावी जंग: पहली बार जेठ-बहू के बीच चुनावी मुकाबला, जीते कोई भी, विधायकी तो परिवार में ही रहेगी

न्यूज़ डेस्क :

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने लगभग सभी उम्मीदवारों (भाजपा ने दो और कांग्रेस ने एक सीट छोड़कर) की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पांच विस सीटें ऐसी हैं, जहां पर रिश्तेदार या परिजनों के बीच मुकाबला होगा।

इनमें डबरा, टिमरनी पर पहले भी रिश्तेदार और परिजन के बीच मुकाबला हो चुका है। लेकिन सागर, होशंगबाद और देवतालाब विस सीट पर पहली बार परिजन आमने-सामने हैं। टिमरनी और देवतालाब सीट पर चाचा और भतीजे के बीच टक्कर होगी। दोनों सीटों पर चाचा भाजपा से हैं और भतीजे कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। सागर में जेठ और बहू के बीच चुनाव होगा।

डबरा, सागर, नर्मदापुरम, टिमरनी और देवतालाब में अपने ही आमने-सामने..
1. कौन सा रिश्तेदार, अब कोई रिश्तेदारी नहीं

डबरा में इमरती देवी और सुरेश राजे के बीच समधी और समधन का रिश्ता है। ये तीसरी बार-आमने सामने हैं। इसमें दोनों नेताओं ने एक-एक बार जीत दर्ज की है। 2020 के उपचुनाव में इन दोनों ही उम्मीदवाराें ने पाला बदलकर चुनाव लड़ा था। दोनों ही मंचों पर कहते रहते हैं- कौन सी रिश्तेदारी, हम तो चुनाव लड़ रहे हैं।

2. पहली बार जेठ-बहू के बीच चुनावी मुकाबला
सागर में भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन और कांग्रेस से इनके छोटे भाई सुनील जैन की पत्नी निधि जैन आमने-सामने हैं। टिकट घोषित होने के बाद शैलेंद्र जैन ने कहा, परिवारवाद का जाे विषय है, उससे उठकर हम राजधर्म का पालन करेंगे। निधि जैन का कहना है कि मन के विचारों की लड़ाई नहीं है। हमारे मनभेद नहीं हैं।

3. पहले एक ही पार्टी में रहे, अब आमने-सामने
सीतासरन शर्मा पांच बार और गिरिजाशंकर दो बार विधायक रह चुके हैं। दोनों भाई भाजपा से ही विधायक रहे। नर्मदापुरम से पहली बार ये दोनों भाई आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। गिरिजाशंकर कहते हैं- मेरा टिकट तो पहले ही हो गया था। पहले जरूर कहा था कि भाई के सामने चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन अब तो लड़ेंगे।

4. पिछले चुनाव में भी मुकाबले में थे, चाचा जीते
टिमरनी विस सीट पर चाचा और भतीजे के बीच मुकाबला होगा। भाजपा ने यहां से विधायक संजय शाह और कांग्रेस ने इनके भतीजे अभिजीत शाह को उम्मीदवार बनाया है। यह दोनों दूसरी बार आमने-सामने हैं। पिछले विस चुनाव में भी दोनों के बीच हुए कड़े मुकाबले में संजय शाह को जीत मिली थी।

5. अब चाचा-भतीजे के बीच मुकाबला
देवतालाब विस सीट पर चाचा और भतीजे के बीच मुकाबला होगा। भाजपा ने यहां विस अध्यक्ष गिरीश गौतम को उतारा है ताे कांग्रेस ने उनके भतीजे पद्मेश गौतम को। पद्मेश, गिरीश गौतम के बड़े भाई के बेटे हैं। जिपं सदस्य के चुनाव में भाई -भाई आमने सामने थे। पद्मेश ने गिरीश गौतम के बेटे राहुल को पटखनी दी थी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!