न्यूज़ डेस्क

सागर में शिवराज सिंह का ऐलान- मेडिकल कॉलेज 5% सीटें सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए रिजर्व: 10 करोड़ से बनेगा लव-कुश मंदिर-धर्मशाला

न्यूज़ डेस्क :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि सागर में लवकुश मंदिर और धर्मशाला निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही, मेडिकल कॉलेज में 5 प्रतिशत सीटें सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए रिजर्व रहेंगी। इन सीटाें पर सरकारी स्कूल के बच्चों को एडमिशन मिलेगा।

मुख्यमंत्री रविवार को पीटीसी ग्राउंड में आयोजित कुशवाहा समाज के सम्मेलन में शामिल होने सागर आए हैं।। मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 12.35 बजे भोपाल से हैलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 1.20 बजे सागर के पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर पहुंचे। रास्ते में पिपंलापुरे मार्ग पर ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि दिलाए जाने और लाड़ली बहना योजना लागू करने पर जिले की लाड़ली बहनें उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने पीटीसी ग्राउंड पहुंचकर कुशवाहा समाज के संभागीय सम्मेलन व सम्मान समारोह को संबोधित किया।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री सागर जिले के लिए 865.91 करोड़ की 3 नल जल योजनाओं का भूमिपूजन किया। तीनों नल जल योजना से 520 ग्रामों में पाइप लाइन बिछाकर घर-घर पानी पहुंचाया जाएगा। इनमें 202.99 करोड़ की सानौधा-मढ़िया जलप्रदाय योजना शामिल है। जिसके पूरा होने से 77 ग्राम लाभान्वित होंगे। सानौधा-बंडा जल प्रदाय से 56 गांव को लाभ मिलेगा। इस प्रकार तीसरी 496.25 करोड़ की देवरी-केसली जल प्रदाय योजना से क्षेत्र के 387 गांवों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के बाद सीएम चौहान दोपहर 3 बजे सागर के प्राथमिक कृषि शाखा सहकारी समिति केरबना, चनाटोरिया (सागर-गढ़ाकोटा रोड) में ब्याज माफी योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां वे मुख्यमंत्री किसान ब्याज माफी योजना 2023 का शुभारंभ किया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!