प्रशिक्षण – विदिशा में पुलिस जवानों ने सीखा आग पर काबू पाना: पेट्रोलियम, एलपीजी, प्लास्टिक और केमिकल आग को बुझाने का तरीका बताया गया
विदिशा डेस्क :
आज विदिशा में पुलिस सामुदायिक भवन में आग को बुझाने और आग से खुद को बचाते हुए दूसरों की जान कैसे बचाना है, इसे लेकर फायर फाइटर द्वारा पुलिस के जवानों को प्रशिक्षण दिया गया। गर्मी आते ही जिले में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिसमें लाखों के जानमाल का नुकसान हो जाता है इसके साथ ही जनहानि भी हो जाती है।
पुलिस विभाग ने इन आगजनी की घटनाओं पर जल्द काबू करने के लिए आज पुलिस के जवानों को प्रशिक्षण दिया गया। आज पुलिस लाइन में आगजनी के मामले में पुलिस जवानों को किस प्रकार से काम करके आग पर काबू करना है और खुद भी सुरक्षित रहकर अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने तरीके बताए गए। प्रशिक्षण देने के लिए भोपाल से विशेषज्ञ दमकल कर्मियों का दल विदिशा पहुंचा था। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम की आग, एलपीजी की, आग प्लास्टिक की आग और केमिकल की आग अलग-अलग प्रकार की होती है। उनसे अलग अलग प्रकार से तैयार आग बुझाने के उपकरण इस्तेमाल करके उन पर जल्द काबू किया जा सकता है।
इस प्रशिक्षण के दौरान विदिशा जिला मुख्यालय के दोनों थाना टीआई आशुतोष सिंह और योगेंद्र दांगी के अलावा सीएसपी विकास पांडे और जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 150 के लगभग पुलिसकर्मी और अधिकारी मौजूद रहे।



