चंडीगढ़

पटियाला पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया ने पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में स्टूडेंट्स से स्कूल में कमियां पूछी, परिजनों ने शिक्षक बेस्ट बताए, प्लेग्राउंड की जरूरत

चंडीगढ़ डेस्क :

पंजाब के एजुकेशन मॉडल को सुविधाजनक और मजबूत बनाने के लिए CM भगवंत मान शनिवार को पटियाला के मॉडल टाउन के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्मार्ट (GSSSS) स्कूल पहुंचे। उनके साथ दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह भी पहुंचे। स्कूली छात्रों ने CM मान और दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को फूल देकर उनका स्वागत किया।

स्टूडेंट्स के परिजनों ने CM भगवंत मान और मनीष सिसोदिया को सरकारी स्कूल पर ध्यान देने पर खुशी जताई। परिजनों ने कहा कि किसी CM ने शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में पहली बार ऐसा कदम उठाया है। एक बच्चे की मां ने कहा कि तीस वर्ष बाद वह किसी CM को अपने सामने देखकर भरोसा नहीं कर पा रही हैं।

प्लेग्राउंड की बताई जरूरत
स्टूडेंट तान्या ने CM भगवंत मान और डिप्टी CM मनीष सिसोदिया से स्कूल में प्ले ग्राउंड बनाए जाने की जरूरत बताई। मान ने तुरंत प्ले ग्राउंड बनाए जाने की बात कही। इसके अलावा भी कमियां पूछी गईं, लेकिन स्टूडेंट ने बताया कि स्कूल में वॉशरूम से लेकर अन्य सभी प्रकार की सुविधा मौजूद हैं। CM और मनीष सिसोदिया ने PTM खत्म होने के बाद ही टीचर और स्टूडेंट समेत उनके परिजनों से बातचीत की।

स्टूडेंट्स ने गीत और विचार किए साझा
CM भगवंत मान और डिप्टी CM मनीष सिसोदिया समेत स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्टूडेंट्स के साथ इंटरेक्शन की। इस दौरान कई स्टूडेंट्स ने उन्हें गीत सुनाया तो कई छात्रों ने शिक्षा जगत के विकास के लिए अपने विचार साझा किए। इस दौरान CM मान ने छात्रों से कहा कि पहले आप समाज की सेवा करें, फिर समाज आपको उससे अधिक देगा। स्टूडेंट्स ने CM मान को बताया कि टीचर सुपर-30 बारे उन्हें बताते हुए उन पर ध्यान दे रहे हैं।

स्कूल में नए टीचर आने पर जताई खुशी
छात्रों के परिजनों ने स्कूलों में आए नए टीचर बेस्ट बताए। उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले इन दिनों बच्चों की शिक्षा पर अधिक ध्यान दिया जाने लगा है। CM भगवंत मान और डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने कई स्टूडेंट से भी बात की। तान्या नामक स्टूडेंट ने कहा कि वह पुलिसकर्मी बनना चाहती हैं।

G-20 सम्मेलन में स्कूली बच्चों को इनवाइट किया
CM भगवंत मान ने अमृतसर में होने वाले G-20 सम्मेलन में आने के लिए इनवाइट किया। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का सब्जेक्ट एजुकेशन है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में शामिल होने से बच्चों का हौसला जरूर बढ़ेगा। CM ने स्टूडेंट्स से मैथ के विषय पर ध्यान देने को कहा।

मनीष सिसोदिया ने थिंक बिग पर विचार साझा किए
दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने कहा कि स्कूल की दीवार पर थिंक बिग लिखा है, लेकिन थिंक बिग केवल अपने बारे या केवल अपनी क्लास के बारे नहीं, बल्कि सर्वहित में सोचा जाना चाहिए। उन्होंने पंजाब के सभी सरकारी स्कूल अच्छे होने पर खुशी जताई। देश के सभी बच्चों को अच्छी एजुकेशन मिलने पर ही देश के विकसित देश बनने की बात कही।

पहली बार मेगा PTM
समूचे पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पेरेंट्स-टीचर (PTM) मीटिंग आयोजित की गई। इसमें स्कूल टीचर्स ने स्टूडेंट्स के परिजनों से बातचीत की। ताकि छात्रों की स्टडी बारे गहनता से मंथन कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाया जा सके। मान सरकार ने दावा किया कि राज्य के 20 हजार स्कूलो में आयोजित PTM में स्टूडेंट्स के 10 लाख से अधिक मां-बाप शामिल हुए।

सरकारी कर्मचारियों को 2 घंटे की छुट्‌टी
पंजाब सरकार के अधीन सभी सरकारी कर्मचारियों को भी PTM में जाने के लिए 2 घंटे की छुट्‌टी दी गई है। इससे वह भी अपने बच्चों की स्टडी व उनके पाठ्यक्रम से संबंधित खासियतों, सुधार और अन्य पहलुओं पर टीचर से बातचीत कर वर्तमान रिपोर्ट जान सकेंगे।

10 बजे खुल रहे स्कूल
पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सुबह 10 बजे खोले जा रहे हैं। स्टूडेंट्स के साथ आज उनके परिजन भी PTM होने के चलते स्कूलों में पहुंचे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा शिक्षा में अचूक बदलाव के लिए पहले ही PTM के लिए तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए थे।

शिक्षा के अलावा अन्य कार्यों से टीचरों की छुट्‌टी
स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बीते दिनों स्कूल में शिक्षा देने के अलावा अन्य विभागों और अन्य कार्यों को पूरा करने में लगे सभी टीचर वापस बुला लिए हैं। मंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकारी स्कूलों के टीचर केवल स्टूडेंट को शिक्षित करने पर ध्यान देंगे। इसके अलावा उन्हें किन्हीं भी अन्य प्रकार के कार्यों को करने की आवश्यकता नहीं है। इससे पंजाब का शिक्षा मॉडल उदाहरण के तौर पर दर्शाया जाएगा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!