भोपाल

विशाल वृक्ष कावड़ यात्रा: वृक्ष गंगा अभियान में 700 पौधे वितरित

भोपाल डेस्क :

माकड़ौन अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत माकड़ौन में वृक्ष कावड़ यात्रा निकाली गई। इसमें गायत्री परिजन व देव कन्याएं कावड़ में पौधे अपने कंधों पर धारण कर चल रहे थे। साथ ही अपनी संस्कृति को अपनाओ-कॉटन बैग प्रयोग में लाओ, हम सब ने ठाना है, पर्यावरण बचाना है, सांसों का तुम कर्ज चुकाओ-एक वृक्ष तुम अवश्य लगाओ के नारों के साथ माकड़ौन नगर में विशाल वृक्ष कावड़ यात्रा निकली, जिसमें हजारों महिलाएं, पुरुष व बालिकाएं कावड़ में पौधारोपण का संदेश दे रही थी।

ज्ञान यज्ञ की लाल मशाल लिए बालिकाएं हम घर-घर में जाएंगे-ज्ञान की ज्योति जलाएंगे, ज्ञान यज्ञ की लाल मशाल- सदा जलेगी सदा जलेगी के साथ यात्रा निकली। यात्रा में महिला एवं पुरुषों ने पौधारोपण का संकल्प लेकर अपने-अपने घरों में जन्मदिवस विवाह दिवस एवं अपने पितरों की स्मृति में 1-1 पौधे लगाने का संकल्प लिया। परिजनों द्वारा 700 पौधों का हरियाली अमावस्या पर रोपण किया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज एवं भगवा ध्वज लिए गायत्री परिवार नारों से लोगों में जनजागृति ला रही थी। यह यात्रा मां उमिया परिसर से गायत्री मंदिर, गड़ी मोहल्ला, चावड़ी चौक, सूची मंदिर, तेजाजी चौक, बस स्टैंड मंडी चौराहा, सुभाष चौक, सराफा बाजार होते हुए उमिया परिसर में एक सभा में परिवर्तित हुई, जिसे देव कन्याओं द्वारा संचालित किया गया। तत्पश्चात सभी देव कन्याओं, अखंड ज्योति पाठ के नौ दिवसीय साधकों तथा जनप्रतिनिधियों का गायत्री परिवार द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान हम बदलेंगे-युग बदलेगा, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा तथा घर परिवार में भारतीय संस्कृति को अपनाने तथा पाश्चात्य संस्कृति को समाज से दूर करने के लिए संकल्प लिया। जानकारी प्रज्ञा पीठ माकड़ौन के मोहन सोनी ने दी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!