
भोपाल डेस्क :
प्रदेश में कोहरा छंटने का नाम ही नहीं ले रहा। शनिवार को 39 जिले कोहरे की चपेट में रहे। भोपाल में शनिवार को बर्फीली ठंडक से लोग कांप उठे। घने कोहरे के बीच सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई थी। इधर, यहां दिन का तापमान 1.1 डिग्री गिरकर 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। रात का पारा 14.2 डिग्री रहा। यानी दिन और रात के तापमान में सिर्फ 4.6 डिग्री का अंतर रहा।

आगे क्या… मौसम केंद्र के मुताबिक, रविवार को भोपाल समेत 18 जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा अगले दो-तीन दिन कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है।



