नई दिल्ली

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में भारत में 1 दिन का राष्ट्रीय शोक,

नई दिल्ली डेस्क :

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ || के सम्मान में आज रविवार को भारत में एक दिन का राजकीय शोक मनाया। इस क्रम में लाल किले और राष्ट्रपति भवन समेत सभी प्रमुख स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 8 सितंबर को हुआ था। उन्होंने सबसे लंबे समय तक ब्रिटेन की राजगद्दी संभाली थी।

इससे पहले भारत के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि, “राष्ट्रीय शोक के दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा था कि “उन्हें हमारे समय की दिग्गज” के रूप में याद किया जाएगा। 

पीएम मोदी ने आगे कहा “उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।”

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का लंबी बीमारी के बाद 8 अगस्त को 96 बर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!