विदिशा

विश्व आदिवासी दिवस: सभी प्रकार के नशे का परित्याग कर बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें – इंदर सिंह

आनंदपुर डेस्क :

लटेरी तहसील के मां शबरी आश्रम पर विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें समाज के विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखें।
इस अवसर पर महाराणा पूंजा जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष के ब्लॉक अध्यक्ष इंदर सिंह भील ने कहा कि समाज के सभी लोगों को नशे का परित्याग करना चाहिए नशा हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा, पैसा और शरीर सब कुछ बर्बाद कर देता है नशे पर जो पैसा खर्च करते हैं वही पैसा अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करें जिससे हमारा उन्नत समाज बन सके और हमारा बच्चा पढ़ लिखकर समाज व परिवार का नाम देश में रोशन करें।


साथ ही अन्य वक्ताओं ने कहा आज समाज में अंधविश्वास और रूढ़िवादी परंपराएं बड़े स्तर पर व्याप्त है हम सभी को चाहिए कि ऐसी रूढ़िवादी परंपराएं और अंधविश्वास को छोड़ें जो समाज को गर्त की ओर ले जाता है हमें आज के परिवेश में ढालने की आवश्यकता है देश बाबा साहब अंबेडकर के संविधान से चलता है और संविधान किसी भी अंधविश्वास रूढ़िवादी परंपराओं का समर्थन नहीं करता।
बहुजन समाज में जन्में सभी महापुरुषों ने देश में रूढ़िवादी परंपराएं अंधविश्वास को त्यागने का जो बीड़ा उठाया था उस बीड़ा को हमें आगे बढ़ाना है इनको छोड़कर शिक्षा और जागरूकता पर ध्यान देने की आवश्यकता है
इस अवसर पर सागर सिंह, हरि सिंह, तोफान सिंह, बृजमोहन रंगनाथसिंह, बबलू, राजवीर, देवीसिंह सहित सैकड़ो समाज बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से पूर्व समस्त लटेरी तहसील से पधारे हुए समाज बंधुओ ने बहुजन समाज में जन्में सभी महापुरुषों के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन संघर्ष को याद किया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!