विदिशा

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव: तापमान में गिरावट, ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदा बांदी का शुरू

आनंदपुर डेस्क :

आनंदपुर में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में बादल छा गए। ठंडी हवाएं चलने से वातावरण में ठिठुरन बढ़ी। वहीं दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। सोमवार सुबह से आनंदपुर समेत ग्रामीण इलाकों में आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। इस दौरान कस्बे में सुबह 4 बजें से हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं ग्रामीण इलाकों में दोपहर बाद बूंदाबांदी होने से वातावरण में ठंडक घुल गई। इसके अलावा मौसम में धुंध छाई रही। सोमवार को आनंदपुर के तापमान में गिरावट आई हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में सागर जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है।


मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। वहीं चक्रवाती घेरा और ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। प्रदेश के बीचोंबीच में चक्रवाती हवाओं का घेरा है। पूर्वी-पश्चिमी हवाओं का ठहराव भी है। इसके चलते ही प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का दौर शुरू हो गया है जो 29 नवंबर तक चलेगा। जिसके बाद एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। जिसके असर से दिसंबर के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार नहीं है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!