विदिशा

तुफान जीप और ट्रक में भीषण टक्कर: एक युवती की मौत, एक युवक गंभीर घायल

विदिशा डेस्क :

विदिशा में एक ट्रक ने तूफान जीप को टक्कर मार दी। जिसके सवार एक युवती की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, इंदौर में रहने वाले कुछ युवक और युवती विदिशा में आयोजित एक कार्यक्रम में कैटरिंग सर्विस के लिए जा रहे थे। इसी दौरान विदिशा के रंगई के पहले जीप का एक्सीडेंट हो गया। जीप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जीप में सवार एक युवती की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल है। मृत युवती का शव अस्पताल में मॉर्चुरी रूम में रखवाया गया है।

जीप में सवार कैटरिंग कर्मचारी आदिल ने बताया कि वह इंदौर के रहने वाले हैं। कैटरिंग सर्विस देने के लिए विदिशा आ रहे थे। जीप में 6 युवक और 6 युवती सवार थीं। विदिशा के पहले उनकी जीप को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर घायल है। उसकी रीढ की हड्डी में चोट आई है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!