विदिशा

विना मुंडेर के कुआं में गिरी दो गाय: दो घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू करने में सफल रहे ग्रामवासी

आनंदपुर डेस्क :

आनंदपुर के नजदीक बिरला मंदिर के पास बिना मुंडेर के कुआं में दो बेसहारा गाय गिर गई। जिन्हें ग्रामीण जनों के सहयोग सेे 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद रेस्क्यू कर बचाया गया।


आनंदपुर के सदगुरु नगर मार्ग में स्थित एक बिना मुंडेर का कुआं हैं। जिसमें यह दोनों गाय अंधेरे के कारण गिर गई। घटना शुक्रवार की रात लगभग 8:00 बजे की बताई जा रही हैं। गायों की गिरने की घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर के 35 से 40 लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए लेकिन कुआं में गिरी इन गायों को बचाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका।

जन चेतना मंच के पूर्व अध्यक्ष सिंह पाटीदार ने बताया कि इन दोनों गायों को बचाने में सबसे अधिक मेहनत अनिल सेन और उनके छोटे भाई सुनील ने की। 30–35 व्यक्ति कुआं पर थे, और गाय पानी में अंतिम सांसे ले रही थीं। किंतु कोई भी कुआं में उतरने को तैयार नहीं था। बड़ी देर बाद इन दोनों भाइयों ने साहस दिखाया तब कहीं गायों का बचाव कार्य सफल हो सका। कामधेनु गौसेवा समिति के युवाओं की कार्य भी सराहनीय रहा जिन्होंने घायल गायों को शीघ्र ही इलाज कर उन्हें दर्द से राहत दी। शेष सभी ने अपनी और से बेहतर देने का प्रयास किया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!