भोपाल

भोपाल के रानी कमला पति स्टेशन से वंदे भारत का पहला ट्रायल रन: आगरा के लिए रवाना हुई वंदे भारत

भोपाल डेस्क :

प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन रानी कमला पति स्टेशन से शुरू होने जा रही है। इसका ट्रायल रन सोमवार रात किया गया। यह ट्रायल रन के लिए रानी कमला पति स्टेशन से आगरा के लिए रात 9 बजे किया गया। इस ट्रेन में करीब 10 लोगों से अधिक का रेलवे स्टॉफ मौजूद रहा। रेलवे अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस तरह से किसी भी प्रीमियम ट्रेन को चलाने से पहले द्वारा एक ट्रायल रन किया जाता है। बता दें कि यह ट्रेन 91 की एवरेज स्पीड से चलाई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को 1 अप्रैल को हरी झंडी दिखा सकते हैं। यह ट्रेन रानी कमलापति (आरकेएमपी) से शुरू होकर नई दिल्ली तक जाएगी। ट्रेन 694 किलोमीटर का सफर 7.45 घंटे में तय करेगी। वापसी में ट्रेन 7.50 घंटे का समय लेगी। इसे लेकर रानी कमलापति स्टेशन पर तैयारियां चल रही हैं।

रविवार को नागपुर से आया था वंदे भारत का रैक

वंदे भारत ट्रेन का यह रैक नागपुर से रानी कमला पार्क स्टेशन पर शाम 7.30 बजे यहां पहुंचा। इसमें कुल 16 कोच हैं। 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच है। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों को लंच और डिनर की फैसेलिटी भी दी जाएगी। ट्रेन शनिवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। यह ट्रेन रानी कमलापति से सुबह 5.55 पर चलेगी। 11.40 बजे आगरा पहुंचेगी। फिर दोपहर 1.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 2.45 बजे चलकर 4.45 बजे आगरा पहुंचकर रात 10.35 बजे रानी कमला पति स्टेशन पहुंचेगी। शताब्दी की तुलना में यह ट्रेन सवा घंटे पहले नई दिल्ली पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!