भोपालमध्यप्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल में शुरू करेंगे महा अभियान, उन 1.36 करोड़ लोगों को ब्रांड बनाया जाएगा, जो गरीबी रेखा से बाहर आए

भोपाल डेस्क :

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को भोपाल पहुंच रहे हैं। दोपहर 12:15 बजे वे भाजपा सरकार के 20 सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश करने के साथ चुनाव का सबसे बड़ा अभियान शुरू करेंगे। इसका नाम है- ‘गरीब कल्याण महा अभियान’। इसके तहत मप्र के उन 1.36 करोड़ लोगों को ब्रांड की तरह पेश किया जाएगा जो 2015-16 के मुकाबले 2019-21 के बीच आई नीति आयोग की रिपाेर्ट में गरीबी रेखा से बाहर आए।

फिर वे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के लिए ग्वालियर जाएंगेे, जहां से ‘एमपी के मन में मोदी’ नाम से सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। इसमें चुनाव से पहले प्रदेश में 40 लाख नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य देंगे। इनमें नए मतदाता और लाड़ली बहना पर फोकस होगा।

गरीब कल्याण महा अभियान के जरिए केंद्र और राज्य की गरीबी रेखा से नीचे वालों के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन्हें घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। ये संदेश दिया जाएगा कि 2003 से प्रदेश की भाजपा सरकार और 2014 से केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के कारण ही 1.36 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

टारगेट : हर घर के बाहर लगा हो एमपी के मन में मोदी स्टीकर

विधायक, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ अघ्यक्ष हर रविवार कम से कम 20 घरों में रिपोर्ट कार्ड बांटेंगे। वे मुख्यमंत्री का पत्र भी देंगे और भाजपा सदस्य बनाने के लिए 7000-230-230 पर मिस्ड कॉल करवाएंगे। वह लोगों से घर पर एमपी के मन में मोदी स्टीकर लगाने का आग्रह भी करेंगे।

संभाग व जिला स्तर पर भी लाॅन्चिंग

रविवार के बाद 3 दिन के भीतर सभी संभाग में केंद्रीय व राज्य के मंत्रियों द्वारा रिपोर्ट कार्ड लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद 4 दिन तक जिला स्तर पर भी रिपोर्ट कार्ड लॉन्च किया जाएगा।

1 सितम्बर से 25 दिन यात्रा, सभी 230 सीटें कवर होंगी

  • सितंबर में 25 दिन तक यात्रा निकाली जाएगी, जो सभी 230 विधानसभा सीटें कवर करेगी। इसका लक्ष्य ‘जहां कमल निशान, वहां गरीब कल्याण’ संदेश को हर जन तक पहुंचाना है।
  • एक सितम्बर को प्रदेश के 5 प्रमुख सांस्कृतिक केन्द्रों से यात्रा शुरू करने की योजना है, जो 25 सितम्बर पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर विशाल जनसभा से समाप्त की जाएगी। हर दिन 2-3 विधानसभा क्षेत्र कवर करेंगे। इनमें भी रिपोर्ट कार्ड बांटेंगे।
  • हर यात्रा में शाम के समय एक लाभार्थी बैठक भी की जाएगी, जिसके जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से फायदा पाने वालों के सीधा संपर्क किया जाएगा। साथ ही इनके जरिए अन्य लोगों को भी प्रत्यक्षम किम प्रमाणम की तर्ज पर संदेश दिया जाएगा।
  • सितंबर में सभी 230 विधानसभाओं में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 20 साल की राज्य भाजपा सरकार और 9 सालों की केंद्र भाजपा सरकार की योजनाओं से कैसे प्रदेश में गरीबी कम हुई? इसके बारे में बताया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाभार्थी सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। गरीब कल्याण महाभियान के लिए वेबसाइट बनाई जाएगी। सोशल मीडिया पर भी इसके व्यापक प्रचार प्रसार का प्लान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!