मध्यप्रदेश

मौसम के दो रंग: कई शहरों और कस्बों में बारिश, ओले भी गिरे, इंदौर में उमस

भोपाल डेस्क :

होली से पहले मप्र में मौसम के दो रंग दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को बैतूल, छिंदवाड़ा और मंडला समेत पूर्वी हिस्से के 54 शहरों और कस्बों में बारिश हुई। 10 कस्बों में ओले गिरे। वहीं दूसरी ओर मालवा-निमाड़ में आसमान साफ है। इंदौर में धूप, उमस की वजह से दिनभर गर्मी बनी रही। बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर और सिवनी में आंधी से कई जगह पेड़ और घरों के टिन शेड गिर गए। सबसे ज्यादा 1 इंच बारिश जुन्नारदेव में हुई। आगे क्या : पूर्वी मप्र में आज बारिश, ओलों का ऑरेंज अलर्ट

नागपुर की 3 उड़ानें डायवर्ट होकर इंदौर आई, एक खराब हुई तो यात्रियों को रातभर रोका

नागपुर में तेज बारिश के चलते चार उड़ानें डायवर्ट की गईं। तीन को इंदौर और एक को हैदराबाद भेजा। इंडिगो की 6ई-5064 मुंबई से नागपुर जाने वाली थी, पर रात 9.40 बजे इंदौर पहुंची। इसे रात 10.50 बजे रवाना किया। अहमदाबाद से नागपुर पहुंचने वाली 6ई-7247 रात 10 बजे इंदौर पहुंची। रात 11.30 बजे इसे नागपुर भेजा। मुंबई से एयर इंडिया की उड़ान एआई-629 रात 9.10 बजे इंदौर पहुंची। विमान में 166 यात्री थे। तकनीकी खराबी के कारण उड़ान निरस्त की तो यात्री भड़क गए। उनके इंदौर में ही रुकने की व्यवस्था की गई और अगले दिन रवाना किया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!