मध्यप्रदेश

एमपीपीएससी : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 अप्रैल को नहीं… जून में संभव

इंदौर डेस्क :

एमपीपीएससी की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 तय समय यानी 28 अप्रैल काे नहीं हाे पाएगी। इसकी वजह लाेकसभा चुनाव काे बताया जा रहा है। इंदाैर सहित पूरे प्रदेश में अप्रैल-मई में अलग-अलग तारीखाें पर मतदान हाेना है। ऐसे में अब परीक्षा जून में ही संभव हाे पाएगी। पीएससी प्रशासन का कहना है कि नई तारीख जल्द घाेषित करेंगे। इस बार राज्य सेवा परीक्षा के लिए सबसे कम आवेदन हुए हैं।

1 लाख 90 हजार ही आवेदन आए हैं। एमपीपीएससी ने 19 जनवरी से 18 फरवरी तक ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की थी। जब विज्ञापन जारी हुआ तब परीक्षा के लिए सिर्फ 60 पद थे। यह भी अब तक के सबसे कम पद थे। लेकिन बाद में नए पद जुड़ने के बाद संख्या 110 पहुंच गई है। आगे और पद बढ़ेंगे।

आगे की तैयारी… इंटरव्यू तय समय पर ही हाेंगे
संभावना जताई जा रही थी कि प्रदेश में अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में चुनाव की वाेटिंग हाे जाएगी। ऐसे में परीक्षा प्रभावित नहीं हाेगी, लेकिन अलग-अलग सीटाें पर मतदान के अलग-अलग शेड्यूल आने के कारण अब परीक्षा अप्रैल में संभव नहीं है। पीएससी ने इस बार सभी 55 जिलाें में परीक्षा आयाेजित करने के लिए सेंटर चयन से लेकर अन्य तमाम तैयारी शुरू कर दी थीं। माना जा रहा है कि इंटरव्यू तय समय पर ही हाेंगे। अन्य परीक्षाओं के इंटरव्यू भी तय समय पर ही हाेंगे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!