विदिशा

मतदान केंद्र और बॉर्डर चेक पोस्टों का जायजा लिया: कलेक्टर बोले आप,प्रशासन और सभी जनप्रतिनिधि मिलकर निर्विवाद चुनाव कराएंगे

आनंदपुर डेस्क :

जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने लटेरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों और बॉर्डर चेक पोस्टों का जायजा लिया वहां पर देखा कि मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की कोई भी अव्यवस्था न होने पाए।

उल्लेखनीय की मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव की वोटिंग 17 नवंबर को होना है इसी के मद्दे नजर जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला मतदान जिले के सभी मतदान केंद्र और जिले की बॉर्डर की चेक पोस्टों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंच रहे हैं इसी के तहत आज लटेरी तहसील की चंदेरी बॉर्डर चेक पोस्ट, आनंदपुर क्षेत्र की उनारसी कला की चेक पोस्ट पर भी पहुंचे आनंदपुर मतदान केंद्र का जायजा लेते हुए

जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि प्रशासन जिले के सभी क्रिटिकल मतदान केंद्रों और जिला बदर लोगों की निगरानी कर रहा है आप, प्रशासन और सभी जनप्रतिनिधि मिलकर निर्विवाद चुनाव संपन्न कराएंगे। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि बॉर्डर चेक पोस्टों पर हमारी टीम लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और वाहनों की सघन चेकिंग चल रही है कि जिले के अंदर कोई भी ऐसी सामग्री या वस्तु प्रवेश न करने पाए जो चुनाव को किसी भी तरह से प्रभावित कर सके ऐसी निगरानी बनाई जा रही है यदि ऐसी संदिग्ध्य गतिविधियां पाई गई तो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!