विदिशा

स्वर्गीय माता जी की पुण्य स्मृति में दिन में रक्तदान: शाम को कराया संगीतमय सुंदरकांड

आनंदपुर डेस्क :

सामाजिक कार्यकर्ता और रक्तदाता संतोष शर्मा ने स्वर्गीय माता जी की स्मृति में दिन में रक्तदान किया और रात के समय सुंदरकांड का भी आयोजन कराया। पितृपक्ष में स्राद्धों का सिलसिला लगातार चल रहा है इसी कड़ी में जावती के सामाजिक कार्यकर्ता और रक्तदाता संतोष शर्मा ने एक जरूरतमंद व्यक्ति को रक्तदान कर उसे नया जीवन प्रदान किया है रक्तदान करने के पश्चात शाम के समय संतोष शर्मा ने लटेरी के भजन सम्राट सचिन शर्मा के मुखारविंद से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया।

इस अवसर पर ग्राम के अनेकों नागरिक बंधु उपस्थित रहे संतोष शर्मा ने बताया कि व्यक्ति को अपने जीवन में कुछ ना कुछ नया करते रहना चाहिए आज से लगभग चार-पांच वर्ष पहले जन चेतना मंच के कार्यकर्ताओं से प्रेरित होकर ही मैंने रक्तदान करना शुरू किया था और अभी तक में 6 बार रक्तदान कर चुका हूं रक्तदान कर बड़ी खुशी मिलती है हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!