विदिशा

वंदे भारत को समय से चलाने के लिए कई ट्रेनों का समय बदला: पांच ट्रेनों के समय में बदलाव करने का लिया निर्णय

विदिशा डेस्क :

वंदे भारत ट्रेन को समय से चलाने लिए रेलवे को लिए पांच ट्रेनों के समय में बदलाव करना पड़ा है, जिन्हें वर्तमान समय से और आगे बढ़ाया गया है। 20172 वंदे भारत एक्सप्रेस के हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति स्टेशन आते समय जंक्शन से निकलने वाली पांच अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव करना पड़ा है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि वंदे भारत ट्रेन को उसके समयानुसार चलाया जा सके।

शाम के समय कई ट्रेनें झांसी से बीना की ओर आती हैं, इसलिए वंदे भारत ट्रेन के लिए समय से गंतव्य तक पहुंचाने में अन्य ट्रेन को एडजस्ट करना मुश्किल हो रहा था और रेलवे ने पांच ट्रेनों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार 22164 खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस जो रात 8.30 बजे जंक्शन पहुंचती थी, जो अब 12 अप्रैल से रात 8.40 बजे आएगी और पांच मिनट रुकने के बाद रात 8.45 बजे भोपाल की ओर जाएगी। इसी प्रकार रात 8.45 बजे आने वाली 12716 अमृतसर- नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस 12 अप्रैल से 8.45 की बजाए शाम 7.56 बजे पर आएगी और दो मिनट रुकने के बाद 7.58 बजे भोपाल की ओर रवाना की जाएगी।

19306 कामाख्या- डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस 15 अप्रैल से रात 9 बजे के बजाय रात 9.10 बजे आएगी। दस मिनट रुकने के बाद रात 9.20 बजे गंतव्य के लिए जाएगी। 02576 गोरखपुर- हैदराबाद एक्सप्रेस 16 अप्रैल से रात 9.10 बजे आएगी, जो पांच मिनट रुकने के बाद 9.15 बजे गंतव्य के लिए जाएगी। 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस के समय में भी परिवर्तन किया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!