भोपाल

प्रतिवर्ष आज 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाने का आदेश जारी

भोपाल डेस्क :

उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री चौहान का महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्म-दिवस को पूरे प्रदेश में हर वर्ष समारोहपूर्वक मनाने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस निर्णय से समाज को बड़ी सौगात दी है। राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समग्र समाज के लिये विशेषकर समाज के पिछड़े वर्ग के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उल्लेखनीय है कि संस्कृति विभाग ने प्रतिवर्ष आज 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पूरे प्रदेश में मनाने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ज्योतिबा फुले के जन्म-दिवस को प्रतिवर्ष शासकीय स्तर पर समारोह पूर्वक मनाने की घोषणा की थी।

राज्य मंत्री कुशवाह ने महात्मा ज्योतिबा फुले के शिक्षा के क्षेत्र में दिये योगदान को स्मरण करते हुए दमोह के शासकीय सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम शासकीय महात्मा ज्योतिबा फुले सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करने पर भी मुख्यमंत्री का आभार माना है। हाल ही में मुख्यमंत्री चौहान की घोषणा के अनुरूप दमोह के स्कूल का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले किया गया है।

राज्य मंत्री कुशवाह ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्री बाई फुले की जीवनी, कार्यों एवं पिछड़ा वर्ग उत्थान के संबंध में उनके विचारों को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने के लिये भी मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना है। राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले ने सबसे पहले समाज में शिक्षा की रोशनी की थी। माता ‍सावित्री बाई फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले का हमेशा ऋणी रहेगा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!