लाइव परफॉर्मेंस में झूमे हजारों युवा: बॉलीवुड एक्टर और सिंगर फरहान अख्तर ने भोपाल में किया परफॉर्म
भोपाल डेस्क :
मेरे फोन का एक नंबर, जिंदगी मिलेगी ना दोबारा और रॉक ऑन जैसे गाने गाने वाले बॉलीवुड एक्टर, सिंगर, प्रॉड्यूसर फरहान अख्तर गुरुवार को भोपाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक लाइव कॉन्सर्ट BGI timelapse में परफॉर्म किया। आलम यह था कि हर कोई फरहान की आवाज पर झूमने के लिए मजबूर हो गया। फरहान ने भोपाल में बसंल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी परिसर में परफॉर्म किया। अपने परफॉर्मेंस के जरिए फरहान ने अपने खास अंदाज में युवाओं को हेप्पी और सक्सेस लाइफ के टिप्स भी दिए।.फरहान के साथ फीमेल डीजे औली एसे ने भी एनर्जी से भरे अपने परफॉर्मेंस से भोपाल के यंगस्टर्स का दिल जीत लिया।
हर कोई खुशी से झूम उठा
उनकी आवाज के साथ लाइव बैंड म्युजिक की धुन पर दर्शक भी झूमते गाते नजर आए। फरहान ने मैं ऐसा क्यूं हूं मैं ऐसा क्यूं हूं.., जिंदगीभर सोचा है तो सोचो अभी..सॉन्ग को अपने बैंड के साथ धमाकेदार अंदाज में पेश किया। इसके बाद उन्होंने रॉक ऑन जैसे गीतों की प्रस्तुति दी तो हर कोई खुशी से झूम उठा। इससे पहले बुधवार को फरहान अख्तर इंदौर में अपने कन्सर्ट के दौरान परफॉर्मेंस देने के लिए बिलकुल तैयार थे। इसी दौरान अचानक धूल भरी तेज आंधी आई जिससे उनका सेट पूरी तरह तबाह हो गया।



