मध्यप्रदेश

एआई तकनीक से होने वाला यह सेंट्रल इंडिया का पहला ऑपरेशन होगा

भोपाल डेस्क :

मप्र के अस्पतालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग शुरू हो गया है। इसके तहत एआई से डाई-कॉम इमेज बनाकर थ्री डी प्रिंटर के जरिए शरीर के अंगों की प्री प्लानिंग कर पहला ऑपरेशन भोपाल में होने जा रहा है। इस तकनीक से होने वाला यह सेंट्रल इंडिया का पहला ऑपरेशन होगा।

एम्स के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह का कहना है कि अगले हफ्ते इस तकनीक से पहला ऑपरेशन होगा। एआई टेक्निक से ऑपरेशन 99 फीसदी सटीक होगा। एम्स भोपाल में 4.5 करोड़ रुपए की लागत से एआई बेस्ड 3डी पॉली-जेट प्रिंटर का इंस्टॉलेशन हो गया है। इसके जरिए 8 से 15 घंटे के अंदर मानव के किसी भी अंग की हूबहू थ्री डी आकृति तैयार की जा सकती है।

एआई तकनीक ऐसे करेगी काम

ओपीडी में मरीज को जिस बीमारी का पता चलेगा उसके हिसाब से सीटी या एमआरआई के जरिये बॉडी पार्ट की 2 डी इमेज ले ली जाएगी। इसके बाद एआई बेस्ड 3डी पॉली-जेट प्रिंटर मशीन से कुछ घंटों में ही मरीज के उस अंग का सिम्युलेटर तैयार हो जाएगा। यदि कोई बीमारी या ट्यूमर है तो अलग-अलग कलर कोडिंग से दिखेगा। मरीजों के ब्लड सैंपल व जीनोम विश्लेषण सहित रक्तवाहिकाएं भी इसमें अलग-अलग रंगों में दिखेंगे।

इन बीमारियों में भी एआई की लेंगे मदद

  • शुगर, हार्ट… हमीदिया में कियोस्क बनाए गए हैं। इसमें कैंसर, डायबिटीज और हार्ट जैसी बीमारियों के डेटा, लक्षण व केस हिस्ट्री स्टोरी होंगी।
  • ब्रेस्ट कैंसर… स्वास्थ्य विभाग थर्मल इमेजिंग और एआई के जरिए ब्रेस्ट कैंसर की जांच करने की तैयारी में है। यह 351 संस्थानों में शुरू होगा।
  • मेंटल हेल्थ… एआई आधारित मेंटल हेल्थ असेस्मेंट एप भी तैयार है। एप के सवालों का जवाब देकर मानसिक स्थिति का पता लगा सकते हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!