न्यूज़ डेस्क

राजधानी भोपाल की महिला ने बड़ाया प्रदेश का मान, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में कार्य कार्य के लिए ग्रैंड स्टार सक्सेस अवॉर्ड से नवाजा

न्यूज़ डेस्क :

भाेपाल की महिला को लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने ग्रैंड स्टार सक्सेस अवॉर्ड से नवाजा है। उन्हें ये अवॉर्ड शिक्षा और समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। अवॉर्ड से सम्मानित डॉ. साधना कपूर आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में चांसलर हैं।

ये अवॉर्ड उन्हें 20 दिसंबर को लंदन के सभागार में दिया गया। जब उन्हें अवॉर्ड के लिए मंच पर बुलाया गया, पूरा हॉल तालियाें से गूंज उठा। इस मौके पर आरकेडीएफ ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुनील कपूर को भी मंच पर आमंत्रित किया गया था। डॉ. साधना कपूर को यह सम्मान अकादमिक यूनियन ऑक्सफोर्ड की ओर से सामाजिक, अकादमिक उन्नयन और अनुसंधान के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन के चलते दिया गया है। इस अवसर पर डॉ. साधना कपूर ने रोल ऑफ यूनिवर्सिटीज इन सस्टेनेबल डेवलपमेंट विषय पर व्याख्यान भी दिया। उन्होंने कहा कि इस अवाॅर्ड के बाद जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। इससे शिक्षा, समाज इनोवेशन के क्षेत्र में और अधिक एनर्जी के साथ काम करने की प्रेरणा भी मिली है।

बता दें कि डॉ. साधना कपूर को इससे पहले 2017 में स्विटजरलैंड में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा मानद आचार्य की उपाधि प्रदान की गई थी।

डॉ. बीएन सिंह, सिद्धार्थ कपूर, सत्यसांई यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. मुकेश तिवारी, डॉ. प्रसाद पिल्लई, सुनील पाटिल, रत्नेश जैन, रुचि चौबे, प्रियंका जायवसाल, योगराज सिंह आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!