न्यूज़ डेस्क

गांववालों ने युवक को चना चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ा, बेहोश होने तक पीटा, नाले में फेंका अस्पताल में मौत

न्यूज़ डेस्क :

खंडवा में एक युवक को इतना पीटा कि अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। गांववालों ने उसे चना चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। लगातार चोरियों से परेशान 8 से 10 लोग शनिवार रात उस पर टूट पड़े। बेहोश हुआ तो नाले में फेंक दिया। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली। घायल हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामला थाना छैगांवमाखन के छैगांवदेवी का है। रविवार सुबह 6 बजे नाले में युवक घायल हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो उसकी पहचान खंडवा के खानशाहवली निवासी शेख फिरोज के रूप में हुई। उसके खिलाफ कई थानों में चोरी के केस दर्ज हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी कई लोगों से रंजिश रही है। दूसरे अपराधियों को साथ भी वो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

लगातार चोरी की वारदातों से ग्रामीण थे अलर्ट
छैगांवदेवी गांव खंडवा-इंदौर हाईवे के पास स्थित हे। यहां अक्सर चोरी की वारदातें होती हैं। पिछले एक महीने में गेहूं-चना फसल चोरी की दर्जनों वारदातें यहां हो चुकी हैं। इससे पहले भी कुएं, ट्यूबवेल से मोटरों की चोरी हो चुकी है। एक दिन पहले ही गांव के छीतर पटेल ने घर के आंगन से चना चोरी होने की शिकायत पुलिस से की थी। ग्रामीण अलर्ट हो गए।

रात में तीन बदमाशों को गांव में घुसते देखा
ग्रामीणों ने रविवार रात डेढ़ बजे के करीब बदमाशों को गांव में घुसते देखा। पीछा किया तो दो लोग मौके से भाग निकले। तीसरे को ढूंढा तो वह एक किसान के घर में चने का कट्‌टा भर रहा था, तभी 8-10 लोग उस पर टूट पड़े। जिन किसानों के यहां पूर्व में बड़ी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, उन किसानों ने छीतर पटेल के घर पर चना चोरी होने के बाद योजना बनाई थी।

मृतक के परिजन बोले- चोरी के आरोप गलत
मृतक के परिजन का कहना है कि, फिरोज तो फेब्रिकेशन का काम करता था। चोरी के आरोप निराधार हैं। जिन लोगों ने चोरी की रिपोर्ट कराई है, उनसे पूछताछ होना चाहिए। उसे इतना पीटा गया कि चमड़ी उधेड़ दी गई। मारने वालों को कड़ी सजा मिलना चाहिए।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!