विदिशा

विदिशा में बागेश्वर धाम सरकार की कथा शुरू: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा के पहले दिन जीवनदायिनी मां वेत्रवती के इस ऐतिहासिक नगर की व्याख्या की

विदिशा डेस्क :

विदिशा में आज से 13 अप्रैल तक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीमद् भागवत कथा शुरू हो गई है। देश के जाने माने संत और कथावाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से कथा के आज प्रथम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त जन मौजूद रहे।

गौरतलब है कि आज कथा के पहले दिन लगभग 1 घंटे से अधिक विलंब से कथा शुरू हुई। पंडित शास्त्री के आने के साथ ही पूरा पंडाल स्थल उनके जयकारों से गूंज उठा। सर्वप्रथम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने व्यासपीठ का पूजन किया। कथा के प्रथम दिवस पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा विदिशा की ऐतिहासिक नगरी का बखान और जीवनदायिनी मां वेत्रवती के इस ऐतिहासिक नगर की व्याख्या की गई।

उन्होंने कथा के पहले दिन कहा कि आप सभी बड़े भाग्यशाली हैं जहां बेतवा नदी जिसका पुराणों में उल्लेख है यहां से बहती हुई आगे जाती है और यह नगर बड़ा प्राचीन है। मैं सभी को प्रणाम करता हूं। भगवान श्री कृष्ण धाम की व्याख्या करते हुए बागेश्वर धाम ने कहा कि कि हम उनके धाम तक पहुंचने और उनके नाम लेते ही अपने आप को धन्य मानते हैं। यहां उन्होंने भक्तों की भी व्याख्या करते हुए कहा कि जो भागवत की शरण में आता है वही भक्ति को पाता है और वही भगवान को पाता है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!