विदिशा
विदिशा में गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
विदिशा डेस्क :
विदिशा में जैन कॉलेज के पास रेलवे लाइन पर एक युवक ट्रेन के सामने कूद गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेन के पायलट ने सूचना दी थी कि भोपाल लाइन पर गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस जब विदिशा स्टेशन से आगे बड़ी तो जैन कॉलेज के सामने एक युवक ट्रेन के सामने कूद गया। जानकारी मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची तो यहां शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। युवक का सिर गायब था। ऐसी शंका जाहिर की जा रही है कि सिर ट्रेन में फंस कर दूर चला गया होगा। पुलिस ने युवक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। उसकी उम्र करीब 40 साल है।



