विदिशा

सरकारी स्कूल की छत का पलस्तर गिरा: 9वीं कक्षा की 4 छात्राएं हुई घायल

विदिशा डेस्क :

विदिशा के कुरवाई में स्कूल की छत का पलस्तर गिर जाने के कारण 4 छात्रा घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। घायल हुई छात्राओं में राधिका लोधी, राधिका लोधी, कंचन अहिरवार और पूनम परिहार शामिल है।

कुरवाई के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक हायर सेकेंडरी विद्यालय में उस समय हंगामा मच गया। जब क्लास रूम में छात्राएं पढ़ रही थी। इसी दौरान छत की सीमेंट की सीलिंग गिर गई। जिसके के कारण 4 छात्राएं घायल हो गई। छात्राओं चारों छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कुरवाई में उपचार के लिए भर्ती कराया है। बताया गया कि सभी छात्राएं कक्षा 9वीं की छात्राएं हैं। वहीं, घटना में स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है पिछले वर्ष भी इसी कक्ष में छत की सीलिंग गिरी थी और छात्राएं घायल हुई थी।

घटना की जानकारी लगते ही तहसीलदार अवधेश यादव, जनपद सीईओ पंकज जैन, थाना प्रभारी बृजेंद्र कॉलेज सहित शिक्षा के आला अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और छात्राओं का हाल जाना।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!