जयपुर

भ्रूण को कचरे के ढेर में फेंका था, आवारा कुत्ते भ्रूण के शरीर को नोंच कर खाया: बीच रोड पर भ्रूण का बचा सिर-पंजा पड़ा मिला

जयपुर डेस्क :

जयपुर में कुत्तों के मानव भ्रूण को नोंच खाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने भ्रूण को कचरे के ढेर में फेंका था। आवारा कुत्ते भ्रूण के शरीर को नोंच कर खा गए। बीच रोड पर भ्रूण का बचा सिर-पंजा पड़ा मिला। मुहाना थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर भ्रूण का पोस्टमॉर्टम करवाया है।

SHO (मुहाना) दिलीप सिंह ने बताया कि बृज विहार कॉलोनी सांगानेर निवासी त्रिलोक चन्द महावर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शनिवार रात करीब 11:15 बजे उनके घर के बाहर मानव भ्रूण पड़ा मिला। बीच रोड पर भ्रूण के सिर-पंजा पड़ा हुआ था। भ्रूण मिलने का पता चलने पर कॉलोनी के लोगों में सनसनी फैल गई। मुहाना थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौका-मुआवना कर भ्रूण को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भ्रूण को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस का कहना है कि भ्रूण करीब 5-6 महीने का है। Fसके जेंडर का पता नहीं चल सका है। अज्ञात परिजनों ने रात के अंधेरे में कचरे के ढेर में भ्रूण को फेंक दिया। पुलिस वारदातस्थल के आसपास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ अज्ञात परिजनों की तलाश कर रही है।

कचरे के ढेर से रोड तक घसीट लाए
रिपोर्ट करने वाले त्रिलोक चन्द महावर ने बताया- मेरे घर के सामने रोड पर मानव भ्रूण पड़ा हुआ था। इसके बारे में मुझे मेरे पड़ोसियों ने बताया था। जाकर देखने पर बीच रोड पर पड़े भ्रूण का सिर और एक पंजा ही पड़ा मिला। भ्रूण मिलने का पता चलने पर कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घर से करीब 15 मीटर दूरी पर रोड किनारे कॉलोनीवासी कचरा फेंकते हैं। अज्ञात परिजनों ने रात के समय भ्रूण को कचरे के ढेर में भ्रूण को फेंक दिया। फेंके गए भ्रूण को आवारा कुत्तों ने नोंच खाया। भ्रूण का पूरा शरीर नोंच खाने के साथ ही घसीटते हुए मेरे घर के बाहर तक ले आए। कुत्ते भ्रूण का सिर और एक पैर का पंजा नहीं खा पाए। पूरा शरीर नोंच खाने के बाद बचा सिर-पंजा रोड पर पड़ा मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!