विदिशा

लटेरी की आरी ताजपुरा की घाटी के जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव: देर रात तक घर ना पहुंचने पर घर वालों ने तलाश की

लटेरी डेस्क :

विदिशा के लटेरी की आरी ताजपुरा के जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए लटेरी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय लाइक के रुप में हुई है।

मंगलवार से लापता

बताया गया कि लटेरी तहसील के ग्राम मलानिया के रहने वाले लईक खान मंगलवार को काम के सिलसिले में लटेरी गए हुए थे। लाईक जब रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण बात नहीं हो पा रही थी।

परिजनों ने उसकी तलाश की तो, सुबह आरी घाटी के पास जंगल में लईक का शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!