रायपुर

मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 46 करोड़ 56 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर डेस्क :

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रेस्ट हाऊस डोंगरगढ़ में डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 46 करोड़ 56 लाख 44 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर करोड़ो रुपए की लागत के कार्यों की सौगात दी। इसमें 35 करोड़ 69 लाख 42 हजार रूपए के 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 10 करोड़ 87 लाख रूपए के 8 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव अंतर्गत 23 करोड़ 47 लाख 37 हजार रूपए के 27 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 7 करोड़ 3 लाख 19 हजार रूपए के 2 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 31 लाख 23 हजार रूप्ए के 2 कार्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव अंतर्गत 70 लाख रूपए के 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 1 राजनांदगांव अंतर्गत 4 करोड़ 40 हजार रूपए के 11 कार्य एवं जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 17 लाख 23 हजार रूपए के 1 कार्य  का भूमिपूजन किया।

इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव अंतर्गत 99 लाख 28 हजार रूपए के 2 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 6 लाख 61 हजार रूपए अंतर्गत 1 कार्य, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत 11 लाख रूपए के 1 कार्य, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत 15 लाख 35 हजार रूपए के 1 कार्य, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 5 लाख 20 हजार रूपए अंतर्गत 1 कार्य एवं कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण लोक निर्माण विभाग दुर्ग अंतर्गत 9 करोड़ 49 लाख 58 हजार रूपए के 2 कार्य का लोकार्पण किया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!