विदिशामध्यप्रदेश

हर गांव- पंचायत में समिति गठन का लक्ष्य: अहिरवार समाज संघ भारत की दो दिवसीय जूम बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

आनंदपुर डेस्क :

अहिरवार समाज संघ भारत द्वारा आयोजित दो दिवसीय जूम मीटिंग में संगठन विस्तार को लेकर गहन, गंभीर और सार्थक चर्चा की गई। बैठक का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश प्रभारी हनुमत सिंह बौद्ध ने किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है कि अहिरवार समाज संघ भारत की शाखाओं का विस्तार हर गांव और हर पंचायत स्तर तक सुनिश्चित किया जाए। यह लक्ष्य अब टाला नहीं जा सकता और इसे मिशन मोड में पूरा करना होगा।
हनुमत सिंह बौद्ध ने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित समस्त बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जब तक हर गांव और हर पंचायत में संगठन की सशक्त समिति गठित नहीं होगी, तब तक समाज को संगठित कर अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ प्रभावी आवाज बुलंद करना संभव नहीं है। उन्होंने संगठन के कुछ पदाधिकारियों पर अप्रत्यक्ष नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि केवल पद पर बने रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करना हर पदाधिकारी की नैतिक जिम्मेदारी है।

मीडिया की भूमिका पर जोर

बैठक में मीडिया की भूमिका पर भी विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जिला एवं ब्लॉक मीडिया प्रभारियों से कहा कि समाज और संगठन से जुड़े हर विषय को तथ्यात्मक, सकारात्मक और मजबूती के साथ सामने लाना मीडिया प्रभारियों का दायित्व है। सामाजिक सरोकारों से लेकर संगठनात्मक गतिविधियों तक, हर पहल को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि समाज में जागरूकता और एकजुटता बढ़े।
इस अवसर पर विदिशा जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि विदिशा जिले में अहिरवार समाज संघ का कार्य सराहनीय ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां संगठन को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिसके चलते संगठन की गतिविधियों को व्यापक पहचान मिल रही है और समाज के लोगों में जागरूकता भी लगातार बढ़ रही है।
बैठक में संगठन के आगामी प्रांतीय अधिवेशन को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। बताया गया कि अहिरवार समाज संघ भारत का प्रांतीय अधिवेशन आगामी 28 दिसंबर को राजगढ़ जिले के पचोर में आयोजित किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संगठन की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया।


वक्ताओं ने इस दौरान अहिरवार समाज संघ भारत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सिंह सूर्यवंशी के त्याग, समर्पण और निरंतर संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन के कारण ही आज संगठन पूरे देश में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और समाज को एक सकारात्मक दिशा देने का प्रयास कर रहा है।
अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे संगठन विस्तार के लक्ष्य को गंभीरता से लें और समाजहित में सक्रिय, जिम्मेदार और समर्पित भूमिका

News Update 24x7

Related Articles

error: Content is protected !!