विदिशा

आनंदपुर क्षेत्र में शनिवार को 8 घंटे बिजली रहेगी बाधित, 32 गांव प्रभावित

आनंदपुर डेस्क :

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा आनंदपुर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के तहत शनिवार 20 दिसंबर 2025 को बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी। कंपनी के सहायक प्रबंधक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र आनंदपुर में 3.15 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर 5 एमबीए ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने का कार्य किया जाना है।

इस आवश्यक तकनीकी कार्य के कारण आनंदपुर उपकेंद्र से निकलने वाले जावती पंप, कुंदनखेड़ी पंप, परवाचिया पंप, सिराज नगर पंप, ओखलीखेड़ा पंप, खेड़खेड़ी पंप सहित आनंदपुर एडीवी टाउन एवं क्षेत्र के कुल 32 गांवों की घरेलू विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके साथ ही 33/11 केवी उपकेंद्र सुनेखेर से जुड़े सभी पंप फीडर एवं घरेलू विद्युत सप्लाई भी प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार बिजली कटौती का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। हालांकि आवश्यकता अनुसार समयावधि में परिवर्तन किया जा सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है तथा बिजली की बचत करने का आग्रह किया है।

News Update 24x7

Related Articles

error: Content is protected !!