मध्यप्रदेश

चलती बस का अचानक टायर फटा, पुलिया से नदी में गिरी बस: ड्राइवर समेत 8 यात्री घायल

इंदौर डेस्क :

खरगोन में एक यात्री बस टायर फटने के बाद बेकाबू होकर पुलिया से नदी में जा गिरी। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। हादसा खरगोन-सनावद मार्ग पर गुरुवार शाम 5 बजे के करीब हुआ। इसमें ड्राइवर समेत 8 यात्री घायल हो गए। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

गोगावां के थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि बस खरगोन से सनावद की ओर जा रही थी। बस में 22 यात्री सवार थे। रोडिया गांव में पुलिया से पहले बस का अचानक टायर फट गया। बस लहराकर नदी में जा गिरी। बस के पीछे चल रहे एक वाहन में कोई वीडियो बना रहा था। तभी ये घटना भी कैमरे में कैद हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे में बस चालक सुनील पिता राजाराम की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।

यात्री बोले- पानी का बहाव कम था, हादसा टला

बस में खरगोन की रहने वाली यात्री सीमा बाई ने बताया कि हम लोगों को कुछ समझने का मौका नहीं मिला। नदी में पानी का बहाव कम था। इससे बड़ा हादसा टल गया।

बस ड्राइवर के सिर और पैर में आई चोटें

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह चौहान ने बताया कि बस चालक सुनील की हालत गंभीर होने पर ICU में भर्ती किया है। उसके सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे में बस का क्लीनर जितेंद्र पिता डेबा, सीमा बाई पति मनोज और ग्यारसीबाई पति रमेश का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इन्हें भी हल्की चोटें आई है। बाकि घायलों को कम चोट आने पर गोगावां अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!