विदिशा

विदिशा में स्ट्रांग रूम सील: ईवीएम मशीन की निगरानी में लोकल पुलिस के साथ स्पेशल फोर्स तैनात

विदिशा डेस्क :

विदिशा के जफरखेडी में स्थित शासकीय आदर्श महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रेक्षकों की मौजूदगी में सील किया गया है। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा की गई है। स्पेशल फोर्स और सुरक्षाकर्मी की निगरानी में ईवीएम मशीन रखे गए हैं।

विदिशा जिले की पांचों विधानसभाओं के 1341मतदान केन्द्रों पर उपयोग की ईवीएम, वीवीपैट व अन्य निर्वाचन समाग्री शासकीय आदर्श महाविद्यालय जफरखेड़ी के स्ट्रांग रूम में रखी गई है।

दोनों संसदीय क्षेत्र के पुलिस प्रेक्षकों, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक एवं पांचों एसडीएम एआरओ की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को सील किया गया। अपर कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!