मध्यप्रदेश

सागर लोकसभा सीट पर 65.73% मतदान; हुआ, जैसीनगर के युवा वोटर बग्घी से आए वोट डालने

न्यूज़ डेस्क :

सागर लोकसभा सीट पर मतदान खत्म हो गया है। शाम 6 बजे मतदान केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। इस दौरान केंद्र के अंदर मौजूद मतदाताओं को ही वोट डालने दिया गया। नए मतदाता को एंट्री नहीं मिली। शाम 6 बजे तक सागर लोकसभा सीट पर 65.73% मतदान हुआ है। जिसमें 60.70 महिला और 70.29% पुरुषों ने मतदान किया है।

शाम 5 बजे तक 61.70 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। खुरई में पोलिंग बूथ क्रमांक 70 के पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ने और पोलिंग बूथ 22 के पीठासीन अधिकारी सुरेंद्र सिंह उइके के बेहोश हो जाने पर सागर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सागर में एमएलबी स्कूल में बने बूथ क्रमांक 220 की ईवीएम तकनीकी खराबी आने से करीब 15 मिनट तक मतदान रुका रहा। वहीं ड्यूटी कर्मचारियों को दूषित भोजन देने से कर्मचारियों ने उसे नहीं खाया। इस मामले में कर्मचारियों ने अफसरों से शिकायत की है। इसके साथ ही जैसीनगर के युवा वोटर घोड़ा बग्गी से पहुंचे और मतदान किया।

13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। मुख्य मुकाबला भाजपा के लता वानखेड़े और कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला के बीच है। 17 लाख 45 हजार 690 मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 64 हजार पहली बार के वोटर हैं।

मतदान के लिए 197 पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए। 599 संवेदनशील मतदान केंद्र थे। वहीं, 6 मतदान केंद्र वल्नरेबल रहे।

वर्ष 2019 के चुनाव में हुई थी 65.51% वोटिंग
सागर लोकसभा सीट पर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें भाजपा के राजबहादुर सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रभु सिंह को 3 लाख 5 हजार 542 वोटों से हराया था। इसमें भाजपा के राजबहादुर सिंह को 6 लाख 46 हजार 231 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी प्रभु सिंह को 3 लाख 40 हजार 689 वोट पड़े थे। इनके अलावा चुनावी मैदान में 9 अन्य प्रत्याशी थे।

सागर लोकसभा में वोटिंग

समय प्रतिशत
सुबह 9 बजे तक 14.33
सुबह 11 बजे तक 30.71
दोपहर 1 बजे तक 44.32
दोपहर 3 बजे तक 53.08
शाम 5 बजे तक 61.70

सागर लोकसभा सीट पर शाम 6 बजे तक मतदान

बीना विधानसभा- 64.52%

खुरई विधानसभा- 67.89%

सुरखी विधानसभा- 67.03%

नरयावली विधानसभा- 59.96%

सागर विधानसभा- 58.21%

कुरवाई विधानसभा- 70.43%

सिरोंज विधानसभा सीट- 70.07%

शमशाबाद विधानसभा- 69.43%

सागर लोकसभा सीट पर शाम 6 बजे तक मतदान  बीना विधानसभा- 64.52% खुरई विधानसभा- 67.89% सुरखी विधानसभा- 67.03% नरयावली विधानसभा- 59.96% सागर विधानसभा- 58.21% कुरवाई विधानसभा- 70.43% सिरोंज विधानसभा सीट- 70.07%​​​​​​​शमशाबाद विधानसभा- 69.43%

सागर लोकसभा सीट पर शाम 6 बजे तक मतदान

बीना विधानसभा- 64.52%

खुरई विधानसभा- 67.89%

सुरखी विधानसभा- 67.03%

नरयावली विधानसभा- 59.96%

सागर विधानसभा- 58.21%

कुरवाई विधानसभा- 70.43%

सिरोंज विधानसभा सीट- 70.07%

शमशाबाद विधानसभा- 69.43%

 

बीना के देवल गांव में 2320 वोटर्स में से 12 लोगों ने डाला वोट

सागर लोकसभा सीट के बीना विधानसभा क्षेत्र के देवल गांव में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। यहां 2,320 मतदाता हैं, जिनमें से सिर्फ 12 वोट पड़े। दिनभर मतदान केंद्र पर सन्नाटा रहा। ये लोग बीना नदी सिंचाई परियोजना में गांव का नाम शामिल नहीं होने से नाराज हैं। यहां अधिकारी भी समझाने गए, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

सागर के निजी अस्पताल में मतदाताओं के लिए अगले 5 दिन तक ओपीडी नि:शुल्क

सागर लोकसभा सीट के लिए मतदान किया गया। यहां भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेष केशरवानी ने 80 साल से ज्यादा उम्र और पहली बार मतदान करने वालों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि अगले पांच दिन तक सूर्या मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नि:शुल्क ओपीडी और भर्ती की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए मतदाताओं को मतदान के पश्चात लगने वाली स्याही दिखानी पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!