विदिशा

गरीब, असहाय, जरूरतमंद व्यक्तियों के घर भी खुशियों लाने सामाजिक संगठन जन चेतना मंच ने मनाई सार्थक दिवाली

लटेरी डेस्क :

सामाजिक संगठन जन चेतना मंच द्वारा ग्राम पंचायत मुरारिया की सपेरा बस्ती में जरूरतमंद व्यक्तियों को नवीन वस्त्र वितरण कर सार्थक दीवाली मनाई। सार्थक दीवाली कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए संगठन के अभय सक्सेना ने कहा की संगठन का उद्देश्य सिर्फ वस्त्र वितरण ही नहीं बल्कि यहां की आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़ी सपेरा समुदाय को जागरूक कर नशा, अशिक्षा, अस्वच्छता और अन्य बुराइयों से मुक्त कर इनका जीवन स्तर उठाना है।

सामाजिक संगठन जन चेतना मंच प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सार्थक दिवाली मना रहा है इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह गरीब परिवारों में पहुंच कर उन्हें नए कपड़े और मिठाइयां भेंट करता है।  जिससे गरीब परिवारों के घर भी खुशियों की दिवाली की मुस्कान लौट सके। 

8 वर्षों से लगातार सक्रिय

 उल्लेखनीय है कि संगठन पिछले 8 वर्षों से लगातार सार्थक दिवाली मनाता रहा है जिसके माध्यम से असहाय व्यक्तियों के चेहरे पर मुस्कान लाना है साथ ही संगठन द्वारा  दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनवाना, प्रतिदिन असहाय व्यक्तियों की भोजन व्यवस्था, गरीब बच्चों की निशुल्क शिक्षा व्यवस्था, नशा मुक्ति अभियान सहित अनेकों कार्यों के चलते पूरे प्रदेश भर में एकमात्र चर्चित संगठन बना हुआ है। 

 संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया कि संगठन का एकमात्र उद्देश यह है कि पीड़ित असहाय व्यक्ति के चेहरे पर कैसे मुस्कान लाई जा जाए संगठन का प्रयास रहता है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति की किसी भी तरह से मदद हो उसे मदद की जानी चाहिए।  संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गोवर्धन शर्मा ने बताया कि अभी तक संगठन के माध्यम से लगभग एक हजार दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनवा कर उन्हें लाभ दिलाया गया है साथ ही संगठन द्वारा प्रतिदिन 4 वर्षों से लगातार गरीब असहाय व्यक्तियों को भोजन कराया जाता है ग्राम पंचायत बांदीपुर में बस्ती में गरीबों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाई जा रही है और भी ऐसे दर्जनों को हम हैं जिसे संगठन पूर्ण निष्ठा निष्ठा भाव से सक्रिय रहकर कर रहा है। 

कई बार संगठन हो चुका है सम्मानित 

समाज सेवा के क्षेत्र में जिले का एकमात्र सक्रिय संगठन जन चेतना मंच ग्राम पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक कई बार सम्मानित हो चुका है इसका एकमात्र कारण यही है कि संगठन के कार्यकर्ता गण निस्वार्थ भाव से पीड़ित व्यक्तियों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।  अपने घर के व्यक्तिगत कार्य छोड़ कर समाज उत्थान और देश भक्ति भावना को सर्वोपरि रखकर सर्वोच्च नीचावर करने के लिए तैयार रहते हैं। सामाजिक संगठन जन चेतना मंच के कार्य 

संगठन सामाजिक संगठन जन चेतना मंच 8 वर्षों से लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में नित नए आयाम गढ़ रहा है इसमें प्रमुख रूप से गरीब असहाय बच्चों की शिक्षा, गरीब असहाय मजदूर व्यक्तियों के लिए प्रतिदिन भोजन व्यवस्था, दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र, प्रदेश स्तरीय नशा मुक्ति अभियान, प्रदेश व्यापी पर्यावरण संरक्षण महा अभियान सहित दर्जनों ऐसे कार्य जो समाज सेवा के क्षेत्र में हैं इनके लिए लगातार कार्य कर रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!