
आनंदपुर डेस्क :
सिरोंज जिला और आनंदपुर को तहसील बनाने के लिए जिले के सबसे चर्चित संगठन सामाजिक संगठन जन चेतना मंच में एक ( रविवार 8 दिसंबर ) दिन के लिए आनंदपुर का बाजार बंद का आवाहन किया है।

आज आनंदपुर के मुख्य बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार वाहन से अलाउंस किया गया अलाउंस करते हुए बताया गया कि आनंदपुर को तहसील और सिरोंज को जिला बनाने के लिए सामाजिक संगठन जन चेतना मंच आनंदपुर का बाजार बंद कर रहा है आप सभी व्यापारियों और दुकानदार बंधुओ से निवेदन है कि आनंदपुर तहसील और सिरोंज जिला बने इसके समर्थन में वह बाजार बंद रखें। क्योंकि सिरोंज जिला और आनंदपुर तहसील बनने से क्षेत्र का समूचे तौर पर विकास संभव हो सकेगा।
उल्लेखनीय की टोंक रियासत का सिरोंज पहले जिला रह चुका है साथ ही 1986- 87 में आनंदपुर भी टप्पा रह चुका है आनंदपुर की जनसंख्या 6000 से अधिक है और आसपास लगभग 22 से अधिक ग्राम पंचायत आनंदपुर राजस्व सर्कल एक के अंतर्गत आती हैं



