
आनंदपुर डेस्क :
लटेरी तहसील के ग्राम कालादेव में भारतीय संविधान के शिल्पकार प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न बोधिसत्व ज्ञान के प्रतीक परम पूज्य बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। साथ ही एक दिवसीय कैडर प्रशिक्षण भी रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि जियालाल अहिरवार प्रदेश प्रभारी बसपा म.प्र. विशेष अतिथि डॉ लखपतसिंह ठकरेले वरिष्ठ बसपा नेता सिरोंज, विशेष अतिथि पहलवानसिंह प्रभाकर ब्लॉक अध्यक्ष अहिरवार समाज संघ लटेरी, जगन्नाथ सिरोंज, संतोष भास्कर, मोनू ठाकरे, संतोष विश्वकर्मा लटेरी, रामसिंह कुंडलपुर भीम मिशन गायक, महेश कुंडलपुर, विक्रम सिंह, रामसिंह, छगनलाल दिवाकर,रतनलाल गोलाखेड़ा, इमरतसिंह गोलाखेडा, राकेश अंबेडकर बाजना आदि साथी उपस्थित हुए उपस्थित साथियों ने अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर बाबा साहेब के विचारों से सभी को अवगत कराते हुए मुख्य अतिथि जियालाल अहिरवार ने बताया कि बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर यदि देश का संविधान ना बनते तो आज हम सभी यहां एकत्रित नहीं हो पाए साथ ही जो महिलाएं आज लिखकर पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है वह भी घुंघट से बाहर नहीं निकाल पाती इसलिए हम सभी को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान को पढ़ना जरूरी है तभी हम समझ पाएंगे कि बाबा साहब अंबेडकर ने देश के हर एक नागरिक के लिए क्या किया है।

बीएसपी के पूर्व विधानसभा प्रभारी डॉक्टर लखपत सिंह ठकरेले ने कहा हम सभी को सभी प्रकार के नशे का परित्याग कर शिक्षा की ओर बढ़ाना है जो पैसा हम नशे पर खर्च करते हैं वह पैसा अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करें तो यह हमारे समाज सहित देश के लिए हितकारी होगा।

अहिरवार समाज संघ ब्लॉक अध्यक्ष पहलवान सिंह प्रभाकर ने कहा आज हम सभी को बाबा साहब की प्रति सम्मान व्यक्त करने की जरूरत है बाबा साहब ने जो समाज हित में अपने तीन-तीन बच्चों की कुर्बानी दी है तब जाकर आज हम अपने हक अधिकारों की बात कर पाते हैं। आज हम सभी को मिलकर एकता का परिचय देने की आवश्यकता है
इस अवसर पर सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता बंधु ओर बीएसपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



