विदिशा

कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी: सिरोंज से गगनेंद्र और कुरवाई में रानी को मिला मौका

विदिशा डेस्क :

विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को देर रात को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी। दूसरी सूची में कांग्रेस ने 88 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। जिसमें विदिशा जिले की बची हुई दो सीटों के उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए।

कांग्रेस पार्टी की पहली सूची में विदिशा, शमशाबाद और बासोदा विधानसभा के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के बाद अब दूसरी लिस्ट में कुरवाई और सिरोंज विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। सिरोंज से कांग्रेस ने गगनेंद्र रघुवंशी और कुरवाई विधानसभा से युवा नेत्री रानी अहिरवार को अपना उम्मीदवार बनाया है।

सिरोंज विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के सर्वे में सबसे प्रबल दावेदार गगनेंद्र रघुवंशी सामने आया था। गगनेंद्र रघुवंशी 45 साल के है और वह 10वीं तक पढ़े हैं। उनकी पत्नी पार्वती रघुवंशी जिला पंचायत सदस्य है और उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था, वो दो वोट से चुनाव हार गई थी।

वहीं कांग्रेस ने कुरवाई विधानसभा से रानी अहिरवार को अपना उम्मीदवार बनाया है रानी अहिरवार 36 साल की है और 2009 से सक्रिय राजनीति कर रही है। वर्तमान में वह जिला पंचायत सदस्य है। रानी अहिरवार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करती रही हैं और कांग्रेस के सर्वे में सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उनका नाम सामने आया था। अहिरवार समाज की कांग्रेस पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!