मध्यप्रदेश

सड़क हादसा- ढलान पर गाड़ी न्यूट्रल करने से ड्राइवर ने खोया नियंत्रण: रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी बस, 35 घायल

सीहोर डेस्क :

सीहोर जिले के बुदनी के देलावाड़ी घाट पर सोमवार को ओवरलोड बस पलट गई। तेज रफ्तार बस रेलिंग तोड़कर खाई में पलट गई। 40 सीटर बस में करीब 50 यात्री सवार थे। लगभग सभी यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए।

घायलों को इलाज के लिए रेहटी और औबेदुल्लागंज के अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। बताया जा रहा है कि गुप्ता कंपनी की बस भोपाल से भैरूंदा जा रही थी। ड्राइवर ने ढलान पर बस को न्यूट्रल कर लिया था। इस वजह से बस की रफ्तार तेज हो गई। वह अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। चार बार पलटने के बाद बस के सभी पहिए ऊपर हो गए।

हादसे की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायल यात्रियों को रेहटी, औबेदुल्लागंज अस्पताल ले जा गया है। रेहटी अस्पताल में 28 और 6 घायलों को औबेदुल्लागंज और बाकी को परिजन अन्य अस्पताल में ले गए। घायलों की संख्या ज्यादा होने के कारण लोग उन्हें ट्रैक्टर-ट्राली से भी अस्पताल लेकर पहुंचें। रेहटी में भर्ती गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है।

हादसे में ये हुए घायल

  • देवी सिंह कुर्मी पिता बाबूलाल कुर्मी (48) निवासी बिशनपुर थाना त्योंदा, जिला विदिशा।
  • महेंद्र पिता मुनाथ (35) निवासी मटठा, गांव थाना रेहटी
  • रमाबाई पति राम चरण (70) निवासी उमरिया
  • सौरभ सैनी पिता सुरेश सैनी, निवासी ग्राम सोयत थाना रेहटी
  • दुर्गा पिता माखन सिंह, निवासी नसरुल्लागंज
  • जितेंद्र चौहान पिता गुलाब सिंह, निवासी भोपाल
  • वासु पिता राजेश (8) निवासी औबेदुल्लागंज
  • राधिका पति अशोक (25) निवासी औबेदुल्लागंज
  • कृष्णा बाई पति नर्मदा प्रसाद (65) निवासी रतनपुर सेमरी
  • राजेश कुमार पिता रामलक्षण (36) निवासी लखीरपुर खीरी, उप्र
  • अर्जुन सिंह पिता मांगीलाल (48) निवासी रेहटी
  • बसंती पति रामस्वरूप (55) निवासी रमपुरा गडरिया, बनापुरा
  • रामस्वरूप पिता लोटन सिंह (65) निवासी रामपुरा गडरिया बानापुरा
  • श्वेता पिता बृजमोहन प्रजापति, निवासी भोपाल
  • अभयओझा पिता स्वर्गीय जानकी नंदन, निवासी भोपाल
  • चंद पिता फूलचंद, निवासी बलिया, उप्र
  • सुभाष
  • सुमित पिता दुर्गा प्रसाद, निवासी भोपाल
  • रामदुलारे पिता सुभाष
  • फूल सिंह पिता गुलाब सिंह (28) निवासी बहराइच, उप्र
  • भीम पिता लक्ष्मी (20) निवासी गिरगिटी तहसील मेंहन पुरवा, जिला बहराइच उप्र
  • गणेश प्रसाद पिता गुनेश्वर प्रसाद (60) निवासी मंडीदीप
  • आरती पिता राम सिंह (20) निवासी छिदगांव मौजी, भैरुंदा
  • आरती निवासी औबेदुल्लागंज
  • मुकुरलाल पिता राम लखन निवासी बहराइच, उप्र
  • पुरुषोत्तम पिता गुरमुख दास, निवासी भोपाल
  • उधम सिंह, निवासी ग्राम बासनिया, थाना रेहटी
  • अकल सिंह, निवासी रेहटी

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!