विदिशा

रामलीला: देवेंद्र बघेल राम, मंजू राव लक्ष्मण और महेश पाराशर निभाएंगे हनुमान की भूमिका

आनंदपुर डेस्क :

आदर्श रामलीला मंडल द्वारा आयोजित रामलीला का आयोजन 20 मई सोमवार से शासकीय माध्यमिक स्कूल के सामने होने जा रहा है।
आदर्श रामलीला मण्डल के वरिष्ट सदस्य महेश पाराशर ने बताया कि आदर्श रामलीला मंडल आनंदपुर प्रसिद्ध मंडल है,रामलीला मंचन पीढ़ियों से होता आ रहा है,आसपास के क्षेत्र में आनंदपुर की रामलीला बहुत प्रसिद्ध रही है,बड़ी संख्या में इसका मंचन देखने आसपास के ग्रामीण आते हैं,इस बार भी 20 तारीख से 31 तारीख तक इसका मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जाएगा,राम के आदर्श जीवन को जन जन तक पहुंचाने और हमारी लोकसंस्कृति को बचाने के लिये इस तरह के आयोजनों की आज आवश्यकता है।

देवेंद्र बघेलदेवेंद्र बघेल राम की भूमिका में 

यह कलाकार निभाएंगे मुख्य भूमिकाएं

भगवान राम के किरदार के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ता जिन्होंने रामलीला में 10-12 वर्ष राम जी का रोल अदा किया है देवेंद्र बघेल, इनके साथ लक्ष्मण जी का रोल निभाने के लिए मंजू राय है। अपनी कद काठी और संवाद से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले राजेंद्र बघेल रामलीला में रावण का किरदार निभायेंगे और मनोज कुशवाहा मेघनाथ की भूमिका में रहेंगे। अपने कद और अनुकूल भाषा के लिए प्रसिद्ध महेश पाराशर जो कि पिछले 10 से 15 वर्षों से हनुमान जी का रोल अदा करते आए हैं इस बार भी हनुमान जी का रोल वही करेंगे, साथ ही परशुराम की भूमिका भी इन्हीं के जिम्मे रहेगी।

महेश पाराशर जो हनुमान की भूमिका में 

आदर्श रामलीला मंडल द्वारा सोमवार से 11 दिन रामलीला का मंचन रात्रि 8:00 बजे से 12:00 बजे तक किया जाएगा। जिसमें बाहर के दो डांस कलाकारों को भी बुलाया गया है जिससे पब्लिक का रामलीला देखने के साथ-साथ ही थोड़ी बहुत मनोरंजन भी हो सके।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!