
आनंदपुर डेस्क :
लटेरी तहसील के श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर में एक 13 वर्षीय छात्र ने 13 इंच ऊंचा कागज ( कार्टून ) का राम मंदिर बनाया है।
सद्गुरु नगर निवासी श्याम माली जो कि पैसे से ड्राइवर का कार्य करते हैं उनका 13 वर्षीय बेटा राम कक्षा 6 में अध्यनरत हैं और उन्होंने 5 दिन की कड़ी मेहनत के बाद कागज से एक 13 इंच ऊंचा अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर एक मंदिर बनाया है जो पूरे ट्रस्ट में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

टीवी पर देखकर सीखा मंदिर बनाना
राम माली ने बताया कि जब अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण चल रहा था उस समय उसे मंदिर को बार-बार टीवी पर दिखाया जाता था उसी को देखकर मेरे मन में ख्याल आया की एक ऐसा ही मंदिर में अपने घर पर ही बनाऊंगा। काफी दिन तक पेंसिल से कागज पर स्केचिंग कर बना रहा था, 5 दिन की कड़ी मेहनत के बाद मात्र ₹200 की लागत में कागज के कार्टून से यह मंदिर तैयार किया है और अगला लक्ष्य केदारनाथ का मंदिर बनाने का है।
इस कार्य के लिए घर वालों ने पूरा सपोर्ट किया जिसके चलते मैं यह मंदिर बन पाया हूं। यह एक मात्र संयोग ही है कि मेरी उम्र भी 13 वर्ष है और मैंने कार्टून से जो मंदिर बनाया है उसकी ऊंचाई भी 13 इंच की ही है।




