भोपाल

धर्म-धम्म सम्मेलन में सांची आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू: आने का बन रहा प्रोग्राम; राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल डेस्क :

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 3 मार्च को मप्र के दौरे पर आ सकती हैं। सांची में अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए मप्र सरकार की ओर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को न्योता दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रपति की सहमति भी मिल चुकी है। राष्ट्रपति के संभाविज दौरे को देखते हुए CM शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर राजभवन में राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर होगी बात
27 फरवरी से मप्र विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। चुनावी साल में शिवराज सरकार का यह आखिरी बजट होगा। इस बजट में कई लोक लुभावन घोषणाएं की जा सकतीं हैं। CM शिवराज सिंह चौहान आज राज्यपाल से मुलाकात के दौरान बजट सत्र को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार पर भी हो सकती है चर्चा
मप्र में लंबे समय से टलते आ रहे मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी तेज हो चलीं हैं। संभावना जताई जा रही है। कि विकास यात्रा के समापन के बाद 25 फरवरी के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल में चार-पांच नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!