संत शिरोमणि रविदास जयंती में शानदार भजनों की प्रस्तुति: वक्ताओं ने कहा बाबा साहब ने अपने चार-चार बच्चों की कुर्बानी देकर अधिकार दिलाए है

आनंदपुर डेस्क :
ग्राम कुंडलपुर तहसील लटेरी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 647 वी जन्म जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। जिसमें वक्ताओं ने अपने वक्तव्य को कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने सभी दलित पिछड़े वर्ग सहित सभी लोगों को जो अधिकार दिलाए हैं वह कोई नहीं दिला सकता था यदि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ना होते तो आज हम इस ग्राम कुंडलपुर में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती भी नहीं मना पाते। यह मत भूलो कि बाबा साहब ने हमें अधिकार दिलाने के लिए अपने चार-चार बच्चों की कुर्बानी दी है और हमारा समाज खासकर पढ़े लिखे लोगों ने बाबा साहेब की विचारधारा पर ना चलकर राजनीतिक मानसिक गुलामी में खुश हो रहे है।

वक्ताओ के वक्तव्य के तत्पश्चात मिशन गायक सत्येन्द्र बौद्ध (शिवपुरी) द्वारा पूरी रात संत शिरोमणि गुरु रविदास जी एवं तथागत गौतम बुद्ध और बहुजन समाज में जन्में संतों गुरुओं महापुरुषों पर आधारित गीतों की बहुत ही मधुर आवाज़ में प्रस्तुति दी गई। शानदार बहुजन भजनों की ऐसी समाबंदी की पता ही नहीं चला इतनी भीषण सर्दी में भी की सुबह के पांच कब बज गए इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।



