
रायसेन डेस्क :
रायसेन में सांची रोड पर एक बाघ घूमता दिखा। बुधवार सुबह 6.30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग बाघ को देख लौट गए, उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। CCTV चेक किया तो बाघ रॉयल गार्डन की दीवार फांदता हुआ नजर आया।
डीएफओ विजय कुमार ने बताया कि बाघ की उम्र करीब ढाई साल है। वह शहरी क्षेत्र में आ गया है। उसकी मॉनिटरिंग करा रहे हैं। जब शावक बड़े होने लगते और मां से बिछड़ते हैं तो वे अपनी टेरेटरी बनाते हैं। इस कारण वह जंगल से शहर की तरफ आ गया है। बाघ के मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए लोग रात में घरों से न निकलें। सतर्कता बतरने की जरूरत है।



