विदिशा

सिरोंज में गांजे की अवैध खेती: 141 किलो के 1302 पौधे पुलिस ने किए जब्त

महिला आरोपी हिरासत में

सिरोंज डेस्क :

विदिशा जिले की सिरोंज तहसील के एक गांव में मादक पदार्थ गांजा की अवैध खेती करने का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके से 1302 गांजे के पौधे और सूखा गांजा भी बरामद किया है।

मुगलसराय थाना के अंतर्गत आने वाले मिर्जापुर टपरा गांव में एक महिला ललिता बाई ने अपने बाड़े में गांजे की खेती कर रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांजे के पौधे और सूखा गांजा बरामद कर लिया और महिला को हिरासत में लिया है।

एडिशनल एसपी समीर यादव का कहना है कि मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अवैध तरीके से गांजे की खेती कर व्यापार कर रही है। जानकारी मिलते ही मुगलसराय और दीपना खेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

गांजे के पौधों को बरामद किया, जिनका वजन 141 किलो ग्राम बताया जा रहा है। वहीं इनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही 50 हजार का सूखा गंजा भी जब्त हुआ है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!