न्यूज़ डेस्क :
रीवा की गढ़ थाना पुलिस ने अफीम की खेती पकड़ी है। शुक्रवार को पुलिस ने छापेमार कार्यवाही करते हुए 20 लाख कीमत की 1 क्विंटल अफीम बरामद की। साथ ही अफीम की खेती करने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह को मुखबिर से मिली सूचना के बाद ये कार्यवाही की गई है। आरोपी अफीम कि खेती गेहूं और प्याज के बीच में छिपाकर कर रहा था। पूरी कार्यवाही में मंनगवा एसडीओपी कृपा शंकर पांडेय, गढ़ थाना प्रभारी विकास कपीस और आरक्षक आशुतोष मिश्रा शामिल रहे।