नई दिल्ली

स्वाधीनता दिवस पर खिलाड़ियों ने लहराया तिरंगा

नई दिल्ली डेस्क :

भारत आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है देश को 1947 में आज के ही दिन अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। पूरे देशभर में आजादी के इस 75वें साल को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी से अपने घरों पर तिरंगा लहराने की अपील के बाद देश के कोने-कोने में लोग अपने घरों और इलाकों में तिरंगे को फहरा रहे हैं। इसमें देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मैरीकॉम, , सुरेश रैना, जसप्रीत बुमराह ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तो वहीं मोहम्मद शमी ने अपने घर पर तिरंगा फहराया।

देखिए सुंदर तस्वीरें तिरंगे के साथ

हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘मेरे सभी भारतीय साथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’

https://www.instagram.com/p/ChQ8fzHJwmx/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

मोहम्मद शमी ने घर की छत पर तिरंगा लहराते हुए का वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘आज का दिन इस महान राष्ट्र का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करने का दिन है। स्वतंत्रता की यह भावना हम सभी को जीवन में सफलता और गौरव की ओर ले जाए। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!’

https://www.instagram.com/reel/ChQ8swJJSrv/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,’यह साल भारत की आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। आइए हम अपने राष्ट्र को समृद्धि और गौरव के पथ पर ले जाने का वादा करें। सभी को #स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं”।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी अपने भारतीय फैंस को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘भारत में हमारे सभी परिवार और दोस्तों को हम स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं।’

https://www.instagram.com/p/ChRC7-6Lr9x/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

जसप्रीत बुमराह ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’

https://www.instagram.com/p/ChRDhsKvInK/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

दिग्गज मुक्केबाज मैरीकॉम ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!